:
अंबिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने पर शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, उसके बाद रात दो बजे उन्हें मिशन अस्पताल लाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है। मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं। गुरुवार को वे शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें बस्ता, गणवेश वितरित किए थे।वकार्यक्रम से लौटने के बाद कमज़ोरी और थकान लगने पर वे एक चिकित्सक से संपर्क कर दवा लिए, लेकिन देर रात स्वास्थ्य सही नहीं लगने पर उन्हें अस्पताल लाया गया।

,,जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा भी होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती खाद्य मंत्री को देखने पहुंचे और कहा कि उन्हें डिहाइड्रेशन व लूज मोशन की शिकायत थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है, वे जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे। वहीं बखाद्य मंत्री के स्वास्थ्य को जानने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ लगी है।

Categorized in: