अम्बिकापुर- 
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 14 अप्रैल 2023 का जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। श्री भगत प्रातः 10ः10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड से जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम परपटिया के लिए प्रस्थान करेंगे और जिला आगमन पश्चात स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री भगत अपरान्ह 01ः35 बजे अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम महेशपुर प्रस्थान कर यहां सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें। वे अपरान्ह 04ः05 बजे महेशपुर से हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categorized in: