अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा सड़कों की खस्ताहाल को लेकर आकाशवाणी चौक में एक घण्टे सड़क जाम किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब से निगम में कांग्रेस की सरकार आई है तब से शहर के अंदर की रोड, पानी, बिजली, नालियों की व्यवस्था चरमरा गई है। महापौर सहित नगर निगम आयुक्त एवं निगम के अधिकारियों को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है।अंबिकापुर में कई ऐसी बस्तियां हैं जहां पर नालियों में इतनी गंदगी है कि लोग नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं। कांग्रेस की सरकार में निगम के अधिकारी कांग्रेस नेताओं के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के नेताओं के द्वारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।नगर निगम में जहां उनकी सरकार है, वहां की रोड को ये ठीक नहीं कर पा रहे हैं और अपनी नाकामी को छिपाने व जनता को गुमराह करने के लिए रायगढ़ रोड जो राष्ट्रीय राजमार्ग है, वहां सड़क जाम कर रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें आइना दिखाने का काम किया है। इन्हें पहले नगर निगम क्षेत्र की स्थिति सुधारनी चाहिए। रही बात केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो 70 सालों में सरगुजा की जनता कभी इस तरह के रोड, चाहे वह डा. रमन सिंह के द्वारा दी गई रिंग रोड की सौगात हो या प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया नेशनल हाइवे हो, ऐसी रोड की कल्पना कांग्रेस के शासन में जनता ने नहीं की होगी इसलिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि राष्ट्रहित में जो काम हो रहा है उस पर बाधा ना बनें। सरगुजा की जनता समझ गई है, उनको छलना नामुमकीन है।

Categorized in: