लखनपुर(दिनेश बारी)- क्षेत्र के रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन का परिवहन कर रहे 11वाहनों पर खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया है। 24 व 25 अगस्त को अम्बिकापुर खनिज विभाग की टीम के द्वारा लखनपुर क्षेत्र के ग्राम तराजू चैनपुर जंमगला के रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे 11 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर थाने को सुपुर्द किया गया है। गौरतलब है कि लखनपुर क्षेत्र के रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन कर अंबिकापुर ले जाकर निर्माणाधीन मकानों में दुगने दामों में रेतों की बिक्री की जा रही है। अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं शिकंजा कसने के लिए खनिज विभाग के द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की गई।

वहीं लखनपुर विकासखंड क्षेत्र के लोगों के द्वारा खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा 912 वाहनों को अंबिकापुर के अवैध रेत उत्खनन के माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जाता है जबकि स्थानीय लोगों के ट्रैक्टर के ऊपर अधिकतम कार्रवाई की जाती है आम लोगों के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि रेत माफियाओं का शासन प्रशासन के साथ मिलीभगत है और जिसके कारण अंबिकापुर अवैध उत्खनन कर ले जा रहे वाहनों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाती है।

लखनपुर विकासखंड के समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों ने सरगुजा कलेक्टर से मांग की है कि रेत के लिए राष्ट्रीय ठेका का व्यवस्था किया जाए जिससे रेत लाने वाले जाने में किसी प्रकार का क्षेत्र वासियों को दिक्कत ना हो और विकासखंड स्तर के लोगों को ही रेत का उत्खनन का परमिशन दिया जाए और दूसरे क्षेत्रों के लिए इससे प्रतिबंध लगाया जाए जिससे आने वाले समय में रेत की कमी क्षेत्रवासियों को ना हो पाए।

वही खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा आए दिन दो-तीन ट्रैक्टरों के ऊपर अवैध उत्खनन करते हुए कागजी कार्यवाही कर छोड़ दिया जाता है जबकि और अंबिकापुर के रेत माफियाओं के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रवासियों में विभाग एवं राजस्व विभाग के खिलाफ काफी जन आक्रोश की भावना व्याप्त है है और लोगों का मांग है कि अगर अंबिकापुर के रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो लखनपुर क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम करने के लिए विवश रहेंगे।

Categorized in: