भारतीय ग्राहक कार खरीदने से पहले उसकी सेफ्टी रेटिंग को जरुर चेक करते हैं। ऐसी कई कंपनियां है जो अपनी कारों में फैमिली सेफ्टी का बहुत अधिक ध्यान रखती है। इसके लिए इन कारों को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) के जरिए किए जाने वाले क्रैश टेस्ट में सेफ्टी रेटिंग दी जाती है। इनमें टाटा नेक्सन, टाटा पंच और टाटा हैरियर जैसी कारें शामिल हैं जिन्हें ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। हालांकि, कुछ ऐसी भी कारें हैं जिनको ग्लोबल NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए बहुत ही खराब रेटिंग दी है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 कारों के बारे में विस्तार से।

Maruti Suzuki Ignis

मारुति सुजुकी इग्निस से सफर करना फैमिली सेफ्टी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ग्लोबल NCAP ने मारुति इग्निस को क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 1-स्टार रेटिंग दी है। मारुति इग्निस को इस टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 16.48 अंक जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 3.86 अंक मिले हैं। मारुति सुजुकी इग्निस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 8.25 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki S-Presso

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो को भी ग्लोबल NCAP ने 1-स्टार रेटिंग दी है। मारुति एस-प्रेसो को क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 20.03 अंक जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 3.52 अंक मिले हैं। मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 6.1 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी वैगनआर भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है। बता दें कि ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में मारुति वैगनआर को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 9.69 अंक जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 3.40 अंक दिए हैं। मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 7.37 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति सुजुकी स्विफ्ट को फैमिली सेफ्टी के लिए ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में 1-स्टार रेटिंग दी है। मारुति स्विफ्ट को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 19.19 अंक जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 16.68 अंक मिले हैं। मारुति स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 9.03 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Alto K10

मारुति सुजुकी अल्टो K10 को ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में 2-स्टार रेटिंग दी है। बता दें कि मारुति सुजुकी अल्टो K10 को एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 21.67 अंक जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 3.52 अंक मिले हैं। मारुति सुजुकी अल्टो K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 5.96 लाख रुपये तक जाती है।

Categorized in: