ग्राम पंचायत साल्ही में साढ़े तीन करोड़ के पहुँच मार्ग का हुआ भूमिपूजन

बैकुंठपुर- सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो इन दिनों लगातार विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर है। मंगलवार को विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत साल्ही में 3 करोड़ 39 लाख  24 हजार की लागत से बनने वाली साल्ही से कर्मघोंघा धाम पहुँच मार्ग सड़क निर्माण का  भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक श्री कमरो ने कहा कि

छत्तीसगढ़ राज्य में किसानो के हितो के साथ प्राथमिकता से क्षेत्र की मूलभूत बुनियादी आवश्यकताओं, पुल -पुलिया, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था, पर्यटन व संस्कृति पर कार्य लगातार हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह सरपंचगण श्रीमती रामबाई, अमोल सिंह मरावी, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, भवन सिंह, उप सरपंच केवल सिंह मरकाम, पूर्व सरपंच अमर सिंह श्याम, अज्जू रवि, श्यामलाल दीवान, जगरनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Categorized in: