मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! प्रभु यीशु के जन्म की खुशी पर प्रेम और शांति का प्रतीक क्रिसमस का त्‍यौहार आज शुक्रवार को कोविड-19 की गाइडलाइन एवं शासन प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ मनेंद्रगढ़ शहर सहित पूरे अंचल भर में धूमधाम से मनाया गया। मसीही समाज पूरी शिद्दत और लगन के साथ यह त्‍यौहार मनाया। घरों में आकर्षक सजावट की गई थी। गिरिजाघरों को बहुत ही आकर्षक और सुन्‍दर ढंग से सजाया गया था। क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर चर्च जगमग रोशनी से नहाते हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शहर के विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित बेहद सुन्‍दर और आकर्षक झांकियों को सजाया गया था। झांकियां प्रमुख आकर्षण का केन्‍द्र बनी हुई थी। क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर गुरुवार को चर्च में तमाम लोगों ने पहुंचकर क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। शहर के विभिन्न चर्चों में क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर नजारा देखने लायक था। पूरा चर्च आकर्षक लाइटों, झालरों और रंगीन सजावट से जगमग हो रहे थे। आज शुक्रवार की सुबह चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयेाजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशू के जीवन और उनके बलिदान के बारे में विस्‍तार से बताकर आराधना की गई। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार क्रिसमस मेलों का आयेाजन नहीं किया गया था। चर्च में भी अधिक संख्‍या में लोग मौजूद नहीं रहे। आज शाम शुक्रवार को क्रिसमस का प्रमुख आयोजन गिरिजाघरों में आयोजित किया गया। तमाम चर्चों में सुबह की प्रार्थना सभा से लेकर विभिन्‍न प्रमुख आयोजन किये गए । सुबह से गिरिजाघरों में मसीही समाज के लोग एकत्र हुए। परंपरागत गीतों को गाकर प्रभु यीशु को याद किया। फादर ने प्रभु यीशु के बलिदान की अमर गाथा सुनाई इसके बाद मैरी क्रिसमस का परंपरागत गीत गाकर सभी ने एक दूसरे को हैप्‍पी क्रिसमस कहा। इस दौरान चर्चों में पूरी तरह से कोविड-19 की गाइडलाइन व शासन-प्रशासन के के दिशा-निर्देशों का पालन कर सोशल डिस्टेंस पर विशेष ध्यान दिया गया ! शहर का मसीही समाज पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया ! इस अवसर पर मसीही समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी क्रिसमस की एक दूसरे को बधाइयां व शुभकामनाएं दी !

Categorized in: