कोल कर्मियों को अब सेवानिवृत्ति के एक वर्ष पूर्व मिलेगी नोटिस

बिश्रामपुर। कोयला कर्मियों को अब सेवानिवृत्ति के एक वर्ष पूर्व सूचना की नोटिस थमा दी जाएगी। इसके लिए कोल इंडिया द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोयला कर्मियों को सेवानिवृत्ति के 6 महीने पूर्व कोल इंडिया द्वारा नोटिस जारी कर दिया जाता था। अब कोल इंडिया द्वारा नई अधिसूचना जारी कर दिया गया है कि कोयला कर्मियों को एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी कर दिया जाएगा। इसके पीछे कोल इंडिया द्वारा यह तर्क दिया गया है कि एक वर्ष के अंतराल में संबंधित कोयला कर्मियों द्वारा अपने सीएमपीएफ व अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए जाएंगे। जिससे संबंधित कोल कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। कोल इंडिया के नए अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 

ReplyForward

Categorized in: