योगेंद्र साहू धमतरी – धमतरी – कोरोना जिले में एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। ग्रामीण इलाकों से फिर से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद और ग्राम चटोद के समीप बसे ग्राम करगा में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे है। बताया गया कि यहा बीते 7 दिनों से मरीजों के मिलने का सिलसिला चालू है। कल 18 लोग पॉजिटिव मिले थे। बीते सात दिनों में कोरोना केस बढ़कर 51 के करीब पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुर्रे ने बताया कि ग्राम करगा को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। डोर टू डोर सर्वे चालू है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां लगातार काम कर रही है।

Categorized in: