अब तक कोरोना से चार लोगों की हो चुकी है मौत, शहर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
अंबिकापुर. अंबिकापुर के एक बुजुर्ग की रायपुर ए स में कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व उसे अन्य बीमारी की इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां वह करोना पॉजिटिव हो गया था। प्रशासन द्वारा उसका शव अंबिकापुर लाया गया और गंगापुर स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कराया गया।अंतिम संस्कार में पीपीई किट पहनकर मात्र दो से दिन परिजन ही शामिल हुए। गौरतलब है कि अंबिकापुर में कोरोना संक्रमित की मौत का आंकड़ा 4 पहुंच गया है।
शहर के दर्रीपारा निवासी एक 78 वर्षीय बुजर्ग को अन्य बीमारियां थीं। कुछ दिन पूर्व तबियत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उन्हें रायपुर ए स में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव हो गया और इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रशासनिक टीम के साथ शव को शनिवार को अंबिकापुर लाया गया। यहां पीपीई किट पहनकर परिजन द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस टीम की भी मौजूदगी रही। पुलिस द्वारा अन्य परिजनों को दूर से ही क्रियाकर्म में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

Categorized in: