मनेंद्रगढ़ ! कोरोना महामारी संकटकाल में काम करने वाले कोरोना वारियर्स का सम्मान मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ के द्वारा 10 जुलाई 2021 शनिवार को राजस्थान भवन में शाम 4 बजे किया जाएगा ! मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ के द्वारा जानकारी दी गई कि कोविड-19 2020-21 2 वर्ष में कोरोना वायरस के कारण पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई जिसमें आर्थिक और मानसिकता तौर से हर किसी ने उस दर्द को महसूस किया! इस विषम परिस्थिति में भी लोगों को जागरूक करने व उनकी सुरक्षा करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में सामने आए जिसमें डॉक्टर सफाई कर्मचारी नेता पुलिस विभाग और जनसेवक आदि सभी ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया! मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ के द्वारा सभी कोरोना वारियर्स को आमंत्रण पत्र भेजकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत मारवाड़ी युवा मंच शाखा तेजस्विनी मनेंद्रगढ़ के द्वारा सभी कोरोना वारियर्स का सम्मान 10 जुलाई 2021 शनिवार को शाम 4:00 बजे राजस्थान भवन में किया जाएगा ! उक्त सम्मान समारोह में सभी कोरोना वारियर्स को पहुंचने हेतु आग्रह किया गया है !

Categorized in: