अम्बिकापुर – संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के मायापुर निवासी 62 वर्षीय पुरूष, भैयाथान की 27 वर्षीय महिला, सूरजपुर के 60 वर्षीय महिला तथा 24 वर्षीय पुरुष को सैंपल लेने के दिन से 10 दिन की अवधि पूर्ण होने एवं 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 07 सितम्बर की स्थिति में 66 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 46, कोरिया जिले के 02, सूरजपुर जिले के 09, बलरामपुर जिले के 09 मरीज हैं जिसमें 25 महिला, 37 पुरुष, 01 बालक और 03 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 656 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 565 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 11 मरीज को रिफर, 10 मरीज स्थानांतरित तथा 04 व्यक्ति की मृत्य हुई है।      


  कोविड-19 वार्ड में भर्ती 30 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। 1 मरीज को उच्च रक्तचाप, 02 बार बाईपास सर्जरी श्वास लेने में तकलीफ के कारण गंभीर स्थिति आईसीयू की सतत निगरानी में रखा गया है। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 9 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 04 को उच्च रक्तचाप, 04 मरीज को हाईपोथायराडिज्म, 06 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, 04 मरीज गर्भवती, 1 मरीज को उच्च रक्तचाप हाइपोथायराडिज्म, अस्थमा तथा 06 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीण्पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Categorized in: