कोरोना काल में जमाखोरी:
जैसे-जैसे कोरोना की तीव्रता बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इलाज में लगने वाली वस्तुओं के दाम व्यापारी एवं कंपनियां बढ़ाती जा रही है।
1 पहले सैनिटाइजर एवं मास्क की कालाबाजारी हुई तथा एक डेढ़ रुपए का मास्क व्यापारी लोगों ने 10 -10; 15- पंद्रह रुपए में बेचा।
यही हाल अभी इलाज में प्रयुक्त होने वाले साधारण gloves का किया जा रहा है। वह तीन रुपए जोड़ी में मिलने वाला Gloves आज 10 से ₹15 में अस्पतालों को मुहैया हो रहा है।
जिसकी मुख्य वजह कालाबाजारी है ।
यही स्थिति आईसीयू में प्रयुक्त होने वाले वेंटिलेटर की हो गई है।
विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों ने चार लाख का वेंटिलेटर 12 लाख में बेचना शुरू कर दिया है तथा उसमें भी तीन से चार हफ्तों की वेटिंग बता रहे हैं।
3 क्योंकि कोविड-19 के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं अतः नए बेड, मॉनिटर पंप इत्यादि की आवश्यकता बढ़ गई है इन सबके भी रेट कंपनियों ने रातो रात बढ़ा दिए हैं ।
प्रशासन से अनुरोध है की कालाबाजारी करने वाले लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

Categorized in: