मनेंद्रगढ़ ! 17 वर्षों से अधर में लटकी सड़क का भूमि पूजन कर कोरबा लोकसभा सांसद ने विराम लगाते हुए एक बहुत बड़ी सौगात दी है! कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन सड़क का भूमि पूजन किया ! 24 करोड़ की लागत से 32.85 किलोमीटर लंबी नवीन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसका लगातार 17 वर्षो से क्षेत्रवासियों के द्वारा मांग की जा रही थी ! कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने 24 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन सड़क का भूमि पूजन कर कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खडगवाऺ वासियों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है जिसकी मांग क्षेत्रवासियों के द्वारा पिछले 17 वर्षों से की जा रही थी जो मांग भूमि पूजन के साथ पूरी हो गई ! मिली जानकारी अनुसार गत रविवार को मनेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पोड़ी से ग्राम पंचायत जरौधां तक कुल 32.85 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करते हुए इसे नेशनल हाइवे मार्ग से जोड़ने का भूमि पूजन किया गया जिसकी लागत 24 करोड़ 98 लाख 63 हजार बताई जा रही है । जिसकी निगरानी जिले की पीएमजीएसआई विभाग द्वारा अपने उच्च अधिकारी के मार्ग दर्शन में करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य प्रगति आरंभ कर दिया गया है । भूमि पूजन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अतिथि कोरबा लोक सभा की सांसद श्रीमती जोत्सना चरण दास महंत द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका भूमि पूजन करते हुए जिले वासियों को हार्दिक बधाई दी ! सांसद श्रीमती महंत ने भूमि पूजन में उपस्थित जनमानस को अपने उद्बोधन में कहा की आप जिले वासियों और ग्राम वासियों के द्वारा इस बड़ी मांग से मुझे अवगत कराया जो बीते 17 वर्षो से अधर में लटकी हुई थी जिसपर आज विराम लगाया जा रहा है । इस बड़ी सौगात में इसके मुख्य हकदार इस क्षेत्र के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर आसीन चरण दास महंत है जिनके मार्गदर्शन से ऐसी बड़ी सौगात को जमीन पर उतारा जा रहा है । वो हमेशा से कोरिया जिला को एक अलग पहचान देने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है तथा कोरिया जिले के लिए वे हमेशा चिंतित रहते है ! विधानसभा अध्यक्ष श्री महंत की कार्यशैली,अनुभव और मार्गदर्शन सदैव उनके साथ है जिनपर वे हमेशा कार्य करती रहेंगी। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में शासन के बताये निर्देश पर अमल कर नियमों का पालन करें और सदैव अपने परिवार सहित स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित रहे ! सड़क निर्माण में क्षेत्र वासियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करती हुई उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार रहेंगी! उन्होंने कहा कि सड़क की निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन करने समय-समय पर वे स्वयं आकर निरक्षण करेंगी जिससे सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो सके ! वीडियो कांफ्रेंसिंग से भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल भी उपस्थित रहे !

Categorized in: