बिश्रामपुर। गलत तरीके से कोयला लोडिंग कराए जाने की बात को लेकर लिप्टर द्वारा एसईसीएल के ओवर मैन के साथ विवाद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अमेरा खदान में सोमवार की दोपहर कोयला स्टॉक के पास अपनी वाहन को नियम विरुद्ध तरीके से लिप्टर सुजीत द्वारा कोयला लोड कराने का प्रयास किया जा रहा था। तभी एसईसीएल के ओवर मैन कैलाश नाथ द्वारा लिप्टर को ऐसा करने से मना किया गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर लिप्टर सुजीत द्वारा ओवर मैन कैलाश नाथ के साथ धक्का मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया जाने लगा। इस बात की सूचना ओवर मैन कैलाश नाथ द्वारा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी को दी गई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिप्टर सुजीत को नियमानुसार कोयला लोडिंग कराए जाने के निर्देश देते हुए मामले का पटाक्षेप कराया गया। ज्ञात हो कि कोयला खदानों में कुछ लिप्टरो द्वारा आयदिन इस तरह के दुर्व्यवहार अधिकारियों के साथ किए जाते हैं।

Categorized in: