कोयंबटूर, –  तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला लगातार दो हफ्तों से लापता चल रही थी। पति ने पुलिस थाने में पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आज बीते कई दिनों से लापता हुई सुबाश्री नाम की 34 साल की महिला का शव कोयंबटूर जिले के अलंदुरई के पास के गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि तिरुपुर जिले के अविनाशी की रहने वाली पी. सुभाश्री अलंदुरई के पास सेमेदु में एक कुएं में मृत पाई गई है। अलंदुरई पुलिस ने 19 दिसंबर को महिला के पति एस पलानीकुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ‘महिला के लापता’ होने का मामला दर्ज किया था।

पति ने दी पुलिस को सभी जानकारी

पुलिस थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, सुबाश्री पेशे से कंप्यूटर ऑपरेटर थी। वह न्यू तिरुपुर में एक होजरी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। अलंदुरई के पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुबाश्री के पति ने 19 दिसंबर को उसे ईशा योग केंद्र में नहीं मिलने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सुबाश्री के पति श्री पलानीकुमार ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी की उन्होंने सुबश्री को 11 दिसंबर की सुबह एक आवासीय कार्यक्रम के लिए कोयम्बटूर के एक ईशा योग केंद्र में छोड़ दिया था। जब वह 18 दिसंबर को वहां सुबाश्री को योग केंद्र से लेने केंद्र गए थे वह वहां नही मिली थी।

सीसीटीवी फुटेज में टैक्सी में चढ़ती दिखी थी सुबाश्री

एफआईआर के मुताबिक, सुबाश्री के पति श्री पलानीकुमार ने कहा की जब वह काफी देर तक नहीं आई तो वह दोपहर 3 बजे के आसपास योग केंद्र के अंदर गया और सुबाश्री के बारे में पूछताछ की थी। लेकिन योग केंद्र में मौजूद लोगों ने बताया कि यहां से सभी कैंडिडेट काफी समय पहले ही जा चुके हैं। सूचना मिलने के बाद योग केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की गई। फुटेज में इस बात का खुलासा हुआ की सुबाश्री को सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्र से बाहर निकलते और टैक्सी में चढ़ते देखा गया है।

Categorized in: