बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोदो चावल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खाने के कुछ ही समय बाद सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोग बेहोशी की हालत में पहुंच गए बताया जा रहा है कि बसमतिया 55 वर्ष देव कुमार 42 वर्ष सुनीता 40 वर्ष, रामबकाश 25 वर्ष मिस्त्री 60 वर्ष एवं आकाश 15 वर्ष शामिल हैं। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी को वाड्राफनगर स्थित 100 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताया जा रहा है

Categorized in: