राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 26 नवम्बर 2021 प्रातः 11.00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। केन्द्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न होगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने समिति के सदस्यों से नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय एवं ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, सहित अन्य केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।

Categorized in: