अंबिकापुर। केंद्र सरकार की जल जीवन योजना का नाम परिवर्तित कर स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंह देव के नाम पर करने का भाजपा सरगुजा पुरजोर विरोध करती है। इस विषय पर कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसका कार्यान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से होना है लेकिन जिला पंचायत द्वारा विगत 6 जून को सामान्य सभा की बैठक में केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन का नाम परिवर्तित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत को केंद्र सरकार की योजना का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। जिला पंचायत की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजना का नाम बदलकर स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंह देव के नाम पर करने का कुत्सित प्रयास किया है, परिवारवाद को प्रमाणित करने वाली यह सरगुजा कांग्रेस के निर्णय पर जिला पंचायत सरगुजा के इस कदम का भाजपा सरगुजा कड़ी निंदा करती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री अभिमन्यु, मधुसूदन शुक्ला , आलोक दुबे, विश्व विजय सिंह तोमर, विकास पांडे, सर्वेश तिवारी और संजीव वर्मा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर सरगुजा से मांग की गई है कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए जिला पंचायत द्वारा पारित असंवैधानिक प्रस्ताव पर रोक लगााई जावे।

Categorized in: