अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। मृतक को उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। जेल चिकित्सक के द्वारा रेफर करने पर उसे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना पुलिस ने जेल प्रबंधन को दी थी।
जानकारी के मुताबिक विचाराधीन बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण तुरी (50) दरिमा थाना क्षेत्र के पोड़ीखुर्द मांझापारा का रहने वाला था। आरोपित न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंबिकापुर के आदेश पर अपराध क्रमांक-84/21, धारा 294, 506, 307, 323 भादवि के तहत 23 जून 2021 को जेल में प्रविष्ट हुआ था। उक्त दंडित बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर दिनांक 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11.40 बजे उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था। जहां उक्त बंदी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान 20 जनवरी को ही रात 12.48 बजे बंदी की मौत हो गई। इसकी सूचना न्यायालय गायत्री साय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अम्बिकापुर व महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर, जिला दण्डाधिकारी सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा को केंद्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा दी गई है।

Categorized in: