अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्ब महिला प्रदेश अध्यक्ष पूजा बिधानी, भाजपा उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैकरा, महिला मोर्चा पदाधिकारी सकुंतला पोर्ते सहित अन्य महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों का कुसमी में नये दायित्व के बाद संगठनात्मक दौरा में शुक्रवार को देर शाम प्रथम कुसमी नगर आगमन हुवा.

दौरा में पहुचे उक्त अतिथियों का कुसमी आगमन पर ढोल – बाजे व अतिशबाजी के साथ पुष्प गुच्छ से स्थानीय वन विभाग विश्राम गृह में भाजपा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह सहिय अन्य भाजपा पदाधिकारीयों व युवा मोर्चा के कार्यकर्त्तायों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान सभी ने बारी – बारी से सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया.

स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैकरा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की क्रियान्यवन पर सवाल खड़ी करते हुवे कहा कि आज कांग्रेस की राज्य में महिला अपने आप को राज्य में सुरक्षित महसूस नही कर रही हैं।
प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा हैं। इस अव्यवस्था को दूर करने प्रदेश में भाजपा शासन लाने सभी ने संकल्प लिया।

साथ ही प्रदेश की खस्ताहाल सड़को पर सरकार की मौन गतिविधियों पर सवाल खड़ा करते हुवे महिला मोर्चा ने चिंता जाहिर किया. तथा महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान कर आने वाले आगामी चुनाव मे प्रचंड बहुमत से पुरे छत्तीसगढ़ मे जीत दिलाने व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुसमी जन्मजय सिंह ने कहा आने वाले समय मे सभी के सहयोग से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाया जाएगा.
पहुँचे अतिथियों का निखिल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कर्तकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया. इस दौरान जन्मजय सिंह, उमेश्वर ओझा, राकेश भारती, शमीम खान, विवेक सिंह , मोहम्मद राबानी, नंदू कश्यप, अरबिंद सिन्हा, गोलू वडेगावकर, विकेश साहू, असलम खान, रितेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

गुटबाजी चरम सीमा पर, पार्टी को हो सकता हैं नुकसान

संगठात्मक दौरा में पहुँचे महिला पदाधिकारीयो के स्वागत में गुटबाजी चरमसीमा में देखने को मिली. स्थानीय विश्राम गृह में पहुचे अतिथियों के पहुँचने पर भाजपा कुसमी मंडल अध्यक्ष सहित कुसमी मंडल के कई पदाधिकारी नजर नहीं आये. ज्ञात हो कि मण्डल अध्यक्ष के बंद लिफाफा नाम पर कुसमी मंडल अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही गुटबाजी चरमसीमा पर हैं। जिस कारण भाजपा को कुसमी जनपद व नगर पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हैं. चर्चा हैं की यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान हो सकता हैं।

Categorized in: