अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज कुसमी द्वारा शुक्रवार को स्थानीय हाई स्कूल खेल ग्राउंड में हजारो की संख्या में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

जहाँ आदिवासी बालक – बालिकाओं द्वारा आदिवासी संस्कृति की ओर ध्यान आकर्षक कराते हुवें कई तरह की प्रस्तुति दी. इस दौरान आदिवासी समाज के कलाकारों ने भी कार्यक्रम के बिच – बिच में लोक नृत्य गाकर प्रस्तुति दिया. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज बलरामपुर जिलाध्यक्ष बसंत कुजूर विशेष रूप से उपस्थित रहें। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग ने किया। जहाँ आदिवासी समाज के वक्ताओं द्वारा समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लड़ाई लड़ने हेतु एकजुट रहने का संदेश दिया।

आयोजित सभा के बाद समाज के लोगों ने हाइस्कूल खेल मैदान से रैली निकाल कर पैदल मार्च करते हुवे कुसमी मुख्य मार्ग से होकर एसडीएम कार्यालय पहुँचकर यहाँ पर उपस्थित तहसीलदार कुसमी को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर अपनी मांगो से अवगत कराया।

ज्ञात हों की कुसमी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को सर्व आदिवासी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया। हाई स्कूल खेल मैदान कुसमी में आयोजित सभा में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के विभूतियों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर आदिवासी परम्परा के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जहाँ सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने भी धरती माता की पूजा अर्चना कर प्रकृति में सुख व समृद्धि की कामना की. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें सुनील नाग ने सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत किया.

मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा हमलोग आज 9 अगस्त को कई वर्षों से पुरे विश्व में आदिवासी दिवस मानते आ रहें हैं. हम आदिवासी लोग किसी भी कार्यक्रम में सबसे पहले धरती माता की पूजा करते हैं. आगे कहा हम सभी को पूर्वजो की संघर्ष को याद कर हमें भी संघर्ष करना हैं. शिक्षा से जुड़ने सभी नव युवक व युवतियों को जागरूक किया. पहले शिक्षा के लिए दूर दूर जाना पड़ता था आज के समय के जगह – जगह शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने स्कुल खोल दिया गया हैं. जिसका लाभ बढ़ – चढ़ कर लेने कहा. समाज के लोग को हमेशा एकजुटता बना कर रखना हैं. मंच से विधायक ने उपस्थित सभी वर्गों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज बलरामपुर जिलाध्यक्ष बसंत कुजूर ने कहा हम सभी को एक जुट होकर समाज हित में कार्य करना हैं. हम आपस में लड़ते रहेंगे तों किसी का भला संभव नही हैं। हमें मिल कर जल, जंगल व जमीन की रक्षा करनी हैं. तथा अपने हक में निरंतर लड़ाई लड़ते रहना हैं. आगे उन्होंने उपस्थित आदिवासी जन समुदाय को कहा समान नागरिक संहिता लागू करने की चर्चा चल रही हैं. ऐसे कानून का समस्त आदिवासीयों को सड़क पर उतर कर विरोध करने का अपील किया। साथ ही मंच पर उपस्थित विधायक उद्धेश्वरी पैकरा को भी आदिवासीयों के लिए उक्त कानून का विरोध करने पर साथ आने निवेदन किया।

सभा को देवधन भगत, प्रवीण भगत सहित अन्य समाज के वरिष्ठजनों ने भी सम्बोधित किया. इस अवसर पर राजेंद्र भगत, लक्ष्मी प्रसाद निकुंज, रामचंद्र दिवान, भूतपूर्व विधायक डॉ सोहन लाल, प्रोफेसर सुषमा भगत, जनपद सदस्य खसरु राम बुनकर, इंद्रदेव निकुंज, जिला पंचायत सदस्य हीरा मुनी निकुंज, सरपंच सुनीता भगत, बंसती भगत, दीपक बुनकर, अम्बिकेश्वर पैकरा, जनक राम, प्रवीण भगत सहित भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थें।

Categorized in: