अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीसीआरपीएफ 62 बटालियन के कमांडेंट मनीष कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कुसमी में तैनात सीआरपीएफ 62 एफ बटालियन के समवाय अधिकारी सुरेश कुमार के द्वारा जवानों के साथ कुसमी थाना परिसर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, माध्यमिक शाला कन्या आश्रम व बालक आश्रम, चर्च कुसमी में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जैसा की जैसा सीआरपीएफ की परंपरा रही है कि पर्यावरण संरक्षण को नैतिक जीवन में उपयोगिता को ध्यान में रखा जाता हैं। इसी कड़ी में फलदार वृक्षो सहित कुछ ऐसे पौधों को लगाया गया जिसका जीवन 50 से 100 वर्ष के बीच की है बल द्वारा कुसमी में लगभग 300 पौधे का रोपण किया गया समवाय अधिकारी सुरेश कुमार ने जवानों उपस्थित समुदाय को संदेश दिया कि प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण करके हम न केवल हम सृष्टि की रक्षा कर पाएंगे अपितु समस्त प्राणियों की सुखद व आनंद दायक जीवन देने में सफल भी होंगे तथा हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के लिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें।

वहीं सामरी में भी 16 जून को डी/81 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट एच॰ बी॰ मोनो अनल एवंम डी/81 वी वाहिनी के सह कार्मिकों के द्वारा सामाजिक कार्य के अंतर्गत शासकीय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. जवानों द्वारा 500 पौधे लगाए गए।

Categorized in: