अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत केदली में विकास कार्यों का जायजा लेने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा द्वारा रविवार को दौरा किया गया. दौरे में पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने गांव के सरपंच, उप सरपंच व उपस्थित पंचों को साथ मिलकर गांव का विकास कराने जागरूक किया. तथा विकास कार्यों में जबरन बाधा डालने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही कराए जाने सजग किया.

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को राहत दिलाने कई विकास कार्य किए जाने हैं. ग्राम पंचायत में पुराने अधूरे पड़े कार्यो को नहीं किए जाने के कारण नए कार्यों में सामंजस्य नहीं बनने से गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इसकी जानकारी गांव के सरपंच, उप सरपंच द्वारा जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा को दी गई श्री मिश्रा उक्त गांव पहुंचकर गांव की गलियारों में पैदल भ्रमण कर वास्तविक स्थिति देखकर हालातों का जायजा लिया तथा गांव में एक आम बैठक रखकर निर्णय लिया गया कि पुराने कार्यों का जांच हो किंतु नए कार्यों को भी किया जाए साथ ही साथ नए कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखे जाने सरपंच उप सरपंच को जागरूक किया.

वहीं श्री मिश्रा ने सरनाढोडी में दौरा के दौरान ग्रामीणों की सुविधाओ पर अमल करते हुवे पानी निकासी के लिए नालीनुमा तटबंध का निर्माण निजी खर्च से बनवाने का निर्णय लिया. जिससे ग्रामीणों में हर्ष हैं. इसके साथ ही कोम्भीनाला – अंबाझरीया सहित अन्य स्थानों में जाकर विकास कार्यो का जायजा लिया. इस दौरान सरपंच पति फ़लिंदर, उपसरपंच महादेव, पंच जलिंदर, पंच पति उमेश, लवंग साय सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित थें।

Categorized in: