बिश्रामपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरुवां केनापारा में एक युवक ने बीती रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कुरुवां केनापारा निवासी 40 वर्षीय इंद्राज राम राजवाड़े पिता रामप्रसाद राजवाड़े पिछले कुछ समय से जुआ खेलता था, जिस वजह से कर्ज में डूब गया था। युवक के परिजन द्वारा आएदिन समझाइस भी दिया जाता था, लेकिन युवक सामाजिक कुरीति से दूर नहीं हो सका। कर्ज अधिक हो जाने से युवक ने शुक्रवार की देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मर्गकायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। 

Categorized in: