आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 नए कृषि कानून के विरोध में पूरे देश में किसानों के द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका सहानुभूति लेने के लिए छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के द्वारा किसान हितैषी होने का केवल दिखावा किया जा रहा है ।

ग्राम परसदा में किसानों के हित में आवाज उठाने वाले समाजिक क्रांतिकारी निश्चय बाजपाई की गिरफ्तारी ने भूपेश सरकार को बेनकाब कर दिया है।
इस तरह की विषम परिस्थितियों में किसान नेताओं की आवाज दबाने के लिए उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र की सरासर हत्या है, जिसका आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ घोर निंदा करती है।

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू प्रदेश सह संयोजक एवं किसान प्रकोष्ठ प्रभारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यदि भूपेश बघेल वाकई किसान हितैषी है तो वह अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों की कृषि उपज का एक-एक दाना 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी करें अन्यथा किसान पुत्र होने का ढोंग ना करें ।

पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में है ।भ्रष्टाचारियों , असामाजिक तत्वों एवं गुंडे बदमाश लोग खुलेआम जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं उसके बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसान हितैषी होने इस वैश्विक महामारी मैं भी राजधानी रायपुर में रैली निकालकर नाटक कर रहे हैं।
साथ साथ दूसरी ओर किसानो की हक के लिए आवाज बुलंद करने वाले किसान नेताओं को गिरफ्तार कर अपनी नाकामी छुपाने का असफल प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार सभी क्षेत्रों में असफल साबित हो रहे हैं राज्य में रेत का अवैध कारोबार सट्टा जुवा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त माफियाओं का हौसला बुलंद है जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भूपेश बघेल जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये।

Categorized in: