विधायक गुलाब कमरो ने धान खरीदी केंद्रों में विधिवत पूजा अर्चना कर की धान खरीदी अभियान की शुरुआत

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 दिसंबर 2020 से प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने 1 दिसंबर 2020 मंगलवार को धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी अभियान की शुरुआत की ! विधायक गुलाब कमरो सबसे पहले चैनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे जहां पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर किसानों को टोकन प्रदान कर व माला पहनाकर धान खरीदी अभियान की शुरुआत की ! इसके पश्चात विधायक श्री कमरो घुटरा एवं केल्हारी धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर किसानों को माला पहनाकर धान खरीदी अभियान की शुरुआत की ! धान खरीदी के पहले दिन काफी संख्या में किसान अपनी धान लेकर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे हुए थे ! नवीन धान खरीदी केंद्र डोड़की का विधायक गुलाब कमरो ने लाल फीता काटकर शुभारंभ किया ! धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अभियान की शुरुआत करते हुए किसानों को संबोधित करते हुए विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि 1 दिसंबर 2020 से पूरे छत्तीसगढ़ के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अभियान की शुरुआत की गई है इस बार सरकार के द्वारा 90 लाख मिट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है ! राज्य सरकार के द्वारा अपने घोषित मूल्य के अनुरूप 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा ! उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन हितेषी किसान हितैषी सरकार है जो कहती है वह जनहित में करती है ! विधायक श्री कमरो ने कहा कि पूर्व की सरकार सिर्फ घोषणा करती थी जो कागजों तक ही सीमित रहते थे! वर्तमान कांग्रेस की सरकार घोषणा नहीं बल्कि धरातल में काम करके दिखाती है ! कांग्रेस की सरकार अपने घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे जिसमें से 24 वादे 2 साल के कार्यकाल में पूरे कर दिए गए जो कार्य 15 सालों में नहीं हुए वह कार्य महज 2 साल के कार्यकाल में ही पूरे हो गए शेष वादों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ! उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार सत्ता संभालते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल आधा किया, तेंदूपत्ता का 2500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया ! प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार तेज गति से विकास के कार्य किए जा रहे हैं गरीब मजदूर किसानों की चिंता कर उनको आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है ! विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है जिसके कारण देश भर के किसान आंदोलन की राह पर चलकर अपनी मांग को मनवाने के लिए दिल्ली के बॉर्डर में टिके हुए हैं ! उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार उनके साथ है और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर किसानों के हित में फैसला लेते हुए केंद्र के तीन काला कानूनों को प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा ! केंद्र की सरकार एमएसपी व मंडियों को बंद करने की साजिश रच रही है ! प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है ! विधायक श्री कमरो ने कहा कि पिछले बार कोरिया जिले में 18634 पंजीकृत किसान थे जो इस वर्ष बढ़कर 24426 पंजीकृत किसान हो गए हैं सभी किसानों का धान का एक-एक दाना खरीदी करने का कार्य किया जाएगा !

धान खरीदी केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा

धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अभियान के शुरुआत अवसर पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मनेंद्रगढ़ अनुभाग में सात धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी 1 दिसंबर 2020 से शुरू कर दी गई है जहां पर मनेंद्रगढ़ अनुभाग के 3942 किसानों की धान की खरीदी की जाएगी ! किसानों की परेशानी को देखते हुए विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से मनेंद्रगढ़ अनुभाग में दो नए धान खरीदी केंद्र बंजी और डोड़की में खोले गए हैं जिससे किसानों को अपनी धान बेचने में सहूलियत होगी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ! एसडीएम ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं जो रात दिन धान की सतत निगरानी करेंगे ! उन्होंने धान बेचने के दौरान धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया ! उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में हाथ धोने के लिए साबुन व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी ! सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी आग्रह एसडीएम द्वारा किया गया है ! धान खरीदी केंद्रों में स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कैंटीन का भी संचालन किया जा रहा है !

किसानों को किया गया बीजों का वितरण

धान उपार्जन केंद्र केल्हारी एवं नवीन धान खरीदी केंद्र डोड़की में धान खरीदी अभियान की शुरुआत करने के दौरान सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने किसानों को चना, मसूर, सरसों आदि के बीजों का निशुल्क वितरण किया गया !

शेड व चबूतरा निर्माण का किया गया भूमि पूजन

भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अभियान की शुरुआत करने के दौरान केल्हारी में 19 लाख 93 हजार की लागत से बनने वाले 20 हाट बाजार चबूतरो का एवं मुस्लिम कब्रिस्तान में तीन लाख से बनने वाले शेड निर्माण का भूमि पूजन किया गया इसके साथ ही ग्राम पंचायत केलवा के श्रीरामपुर में देवगुड़ी धाम में डेढ़ लाख से बनने वाले शेड निर्माण का भूमि पूजन किया गया!

विधायक गुलाब कमरो ने लाखों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो ने 1 दिसंबर 2020 को धन उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी अभियान की शुरुआत की इस दौरान ग्रामीण जनता की मांग पर लाखों रुपए की सौगातो की बरसात की ! विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत चैनपुर में मितानिनो एवं सार्वजनिक उपयोग हेतु 10 लाख की लागत से एक भवन बनाने व 5 लाख की लागत से 1 सीसी रोड की निर्माण की घोषणा की ! केलुआ में 18 लाख के पुल का घोषणा, श्रीरामपुर में 5 लाख का सीसी सड़क, तिलोखन के बुलाकी टोला में 5 लाख का पुल, चरवाही में 5 लाख का पुल, पसौरी में 5 लाख का सीसी सड़क, घाघरा में 5 लाख का सीसी सड़क, तिलोखन में 5 लाख का सीसी सड़क, डोड़की में 5 लाख का सीसी सड़क निर्माण की घोषणा कर सौगात की झड़ी लगाई है !

ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति अपना आभार जताया है ! नवीन धान खरीदी केंद्र डोड़की में धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ा माला से भव्य रुप से विधायक गुलाब कमरो का स्वागत किया तथा डोड़की में नया धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया! इस अवसर अवसर पर जोगिनी छत्तीसगढ़ी कला मंच बंजी के द्वारा सुआ व कर्मा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गई ! नर्तक दल की बालिका टीम के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये की संस्कृति विभाग से अनुशंसा करने की घोषणा सड़ा विधायक गुलाब कमरो के द्वारा की गई !

इस दौरान संपूर्ण कार्यक्रमों में मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके निगम, तहसीलदार मनेंद्रगढ़ उत्तम रजक, तहसीलदार केल्हारी राममिलन शर्मा, नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, कांग्रेस जिला महामंत्री राम नरेश पटेल, जिला पंचायत में विधायक प्रतिनिधि शैलजा सिंह, जनपद सदस्य लक्ष्मी सिंह, आनंद राय, उपेंद्र द्विवेदी, सिरौली सरपंच अमोल सिंह मरावी, अमर सिंह, अज्जू रवि, पिंटू भास्कर, शुद्धू लाल वर्मा, सुचित्रा दास, समीना खातून, मकसूद आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे !

Categorized in: