अगर आप नए साल में अपने लिए कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन मार्केट में किया इंडिया और हुंडई की कार खूब पॉपुलर है। पिछले कुछ सालों में किया इंडिया और हुंडई की कारों की बिक्री में खूब इजाफा हुआ है। अभी भी भारतीय ग्राहकों में किया सोनेट (Kia Sonet) और हुंडई वरना (Hyundai Verna) का एक अलग ही क्रेज है। अगले साल भारत में इन कंपनियों के कई नए मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए एक नजर डालते हैं भारत में आने वाली किया और हुंडई की कारों पर।

1. Kia Sonet Facelift
लॉन्च होने का यह सिलसिला किआ सोनेट फेसलिफ्ट से शुरू होगा जो 14 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है। अपडेटेड सब-4-मीटर SUV के इंटीरियर लेआउट में मामूली बदलाव के साथ डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। फीचर्स के मामले में, इसमें लेवल 1 ADAS, ड्राइवर की सीट के लिए 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, रियर डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बहुत कुछ नए फीचर्स मिलेंगे।

2. Hyundai Creta Facelift
हुंडई क्रेटा के दूसरे जेनरेशन को भारतीय बाजार में 16 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इस फेसलिफ्ट मॉडल की लीक हुए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप, बंपर के साथ-साथ नए अलॉय व्हील का नया सेट मिलेगा। क्रेटा फेसलिफ्ट में नया 160bhp 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ा जाएगा।

3. Kia EV9
किआ की EV9 पहली बार भारत में 2023 ऑटो एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट वर्जन में लॉन्च हुई। अब कंपनी अगले साल यानी 2024 में भारतीय बाजार में EV9 के लॉन्च को कंफर्म किया है। WLTP का दावा है कि किआ की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 99.8 kWh बैटरी पैक का उपयोग करके एक बार चार्ज करने पर 541 किलोमीटर तक जाती है।

4. Hyundai Alcazar Facelift
साल 2021 में लॉन्च की गई Hyundai Alcazar जल्द ही मिड-लाइफ अपडेट के लिए आएगी और हमें उम्मीद है कि यह क्रेटा फेसलिफ्ट के लॉन्च के कुछ समय बाद 2024 में लॉन्च होगी। हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई 3-रो SUV का डिजाइन क्रेटा फेसलिफ्ट के समान होगा।

5. Hyundai Exter EV
हुंडई ने इस साल जुलाई में एक्सटर को पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी सेगमेंट में भी लॉन्च किया। अब कंपनी भारतीय बाजार में एक्सटर ईवी की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी के टेस्ट म्यूल को भारतीय सड़कों पर भी देखा गया है। हम उम्मीद करते हैं कि इसमें 300-350 किलोमीटर की दावा की गई रेंज के साथ 25-30 kWh बैटरी पैक का उपयोग किया जाएगा।

6. New-Gen Kia Carnival (KA4)
2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किआ KA4 कार्निवल प्रीमियम एमपीवी का नवीनतम चौथी पीढ़ी का मॉडल है। अपकमिंग मॉडल 2024 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नई एमपीवी बिल्कुल नए N3 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और यह 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी जो 200bhp पावर और 440Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

7. Hyundai Verna N-Line
न्यू जेनरेशन हुंडई वर्ना को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और यह 1.5 लीटर टीजीडीआई पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 160bhp पावर और 253Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अब वर्ना के लिए एक नया N-लाइन वर्जन अगले साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

Categorized in: