मामले में पुलिस ने देसी कट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनेंद्रगढ़ । एक किन्नर शादी करने से मना किया तो एक युवक उस पर गोली चला कर जानलेवा हमला कर दिया ! सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में देशी कट्टा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है ! मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2021 की रात लगभग 9 बजे
सोनू किन्नर निवासी चनवारीडांड वार्ड नम्बर 05 गौटिया पारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उस पर विकास सोनी नामक युवक ने जान से मारने के लिये गोली चलाई है । रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में भादवि की धारा 294, 506, 307 व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई ! सम्पूर्ण घटना से पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पंकज शुक्ला एवं एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशो पर फरार आरोपी को पता तलाश हेतु घेराबंदी की गई ! पुलिस की मौजदगी एवं सक्रियता से आधे घण्टे के अन्दर दो आरोपियो की धरपकड की गई । पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी विकास सोनी ने बताया कि वह 6 माह से सोनू किन्नर के संपर्क में था और लगातार शादी करने को बोल रहा था ! किन्तु सोनू किन्नर शादी करने से मना कर रही थी ! 19 जनवरी को उसने अपने मोबाईल से सोनू को काल करके तहसील के पास मिलने बुलाया और उसे शादी करने को बोला उसके मना करने पर आवेश में आकर जान से मारने के लिये कट्टा से फायर किया और वहां से अबरार के साथ भाग गया । कट्टे से फायर करने के बाद दोनों अलग अलग हो गये ! कट्टा को अबरार को दिया तथा कारतूस को अपने पास छुपा कर रखा । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा , एक नग खाली कारतूस , एक नग जिन्दा कारतूस , मोबाईल व प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया है ! दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आर आर गुप्ता , नईम खान , प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी , खेमराज सिंह , आरक्षक इस्ताक खान , प्रमोद यादव , राकेश शर्मा , जितेन्द्र ठाकुर , विद्यानन्द , राजेश रगडा , भूपेन्द्र यादव , पुरुषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा ।

Categorized in: