अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में दो आरोपियों को गिर तार किया है। जबकि एक आरोपी की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। सरगुजा पुलिस को कोरिया जिले की पुलिस की वजह से यह सफलता मिली है। जबकि पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से 8 नाबालिक बच्चों को छुड़वाया है। सरगुजा जिले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मैनपाट क्षेत्र के 8 नाबालिग बच्चों को एक निजी वाहन में भरकर जबलपुर ले जाया जा रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कोरिया पुलिस चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। दरअसल जबलपुर नंबर की एक निजी वाहन से एक व्यक्ति द्वारा 8 बच्चों को कोरिया के रास्ते जबलपुर ले जाया जा रहा था। इसी बीच कोरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा। साथ ही सभी नाबालिक बच्चों को पुलिस ने आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस के मुताबिक सभी बच्चे नर्मदापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वही मामले की जानकारी जब सरगुजा पुलिस को लगी तो पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि नर्मदापुर के रहने वाले दो व्यक्ति से संपर्क कर जबलपुर निवासी एक व्यक्ति मानव तस्करी की वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इस मामले में सरगुजा पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जबकि एक आरोपी की तलाश पुलिस की टीम कर रही है।

Categorized in: