दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में दो कार पेड़ से जा टकराई और आग लग गई। इन दोनो हादसों में कार के अंदर मौजूद लोगों की मौत हो गई है। रविवार का बिलासपुर में कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।
जिसके बाद सोमवार को जशपुर जिले में भी ऐसा ही हादसा हो गया। पेड़ से एक शिक्षक की कार टकराने से कार में आग लग गई। कार के अंदर ही शिक्षक की जलकर मौत हो गई।
मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। यहां के सोनक्वारी पुलिस चैकी क्षेत्र में उदय भगत का परिवार निवास करता हैं। सोनक्वारी में ही प्राथमिक विद्यायल में उदय भगत शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर कार्यरत था।
बताया जा रहा हैं कि रात करीब 12 बजें के लगभग वह अपनी एस-क्रॉस कार से जशपुर से सन्ना की ओर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टक्कर के बाद मौके पर ही कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस और फायर ब्रीगेड की टीम बचाव के लिए जुट गई लेकिन कार के अंदर फंसे शिक्षक उदय भगत की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने कार के अंदर से बुरी तरह से जली हालत में एक लाश बरामद किया।

Categorized in: