मनेन्द्रगढ़ । प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने 2 साल के कार्यकाल में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है भाजपा सजग विपक्ष की भूमिका निभाकर कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी तथा जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन भी करेगी । उक्त बातें मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के निवास में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं । पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक अपने 2 साल के कार्यकाल में एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं कर पाए हैं जो एक ऐतिहासिक विफलता है जब से मनेंद्रगढ़ विधानसभा का गठन हुआ है उसके बाद से ऐसा पहला विधायक हुआ है जो अपने 2 साल के कार्यकाल में अपने क्षेत्र का कुछ भी विकास नहीं कर पाया है । मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं या हुए हैं वह सब के सब भाजपा सरकार के समय के हैं । पूर्व विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में सड़क नाली या जो भी विकास के कार्य चल रहे हैं वह पूरी तरह से गुणवत्ता विहीन होकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है उसके करनी और कथनी में अंतर है झूठ के जुमले के सारे कांग्रेस की सरकार प्रदेश में चल रही है । पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व सांसद व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज नहीं खुल पाया है । मेडिकल कॉलेज मनेंद्रगढ़ की मांग है अगर मेडिकल कॉलेज नहीं खोला जाता है तो उसके लिए भाजपा के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा । उन्होंने कहां की मरवाही उपचुनाव को देखते हुए अब मरवाही में क्षेत्रीय सांसद के द्वारा मेडिकल कॉलेज खोले जाने का लालच दिया जा रहा है जो पूरी तरह से झूठ व छलावा है । पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मनेंद्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के नेतृत्व में जन आंदोलन कर एक सजग विपक्ष की भूमिका भाजपा द्वारा निभाया जाएगा । उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ मंडल से प्रेरणा मिलती है और जिले में राजनीति की शुरुआत होती है भाजपा के संस्थापक सदस्य भी मनेंद्रगढ़ से ही रहे हैं । वर्तमान में मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल की टीम सशक्त और ऊर्जावान है जिसके द्वारा कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा । नवनियुक्त मनेंद्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के द्वारा आवाज उठाई जाएगी। भाजपा पार्षद सरजू यादव ने नगर पालिका पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाई भतीजावाद की बात कही है । प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश्वर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेके सिंह, पार्षद दयाशंकर यादव, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, रामचरित द्विवेदी, रूबी पासी पार्षद, विवेक अग्रवाल , प्रमोद बंसल , कमल वैशय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Categorized in: