7 सदस्य जांच समिति में वाड्रफनगर के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण को किया गया शामिल

अनिल सोनी – राजपुर। कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सुनील सिंह ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला मीडिया में सुर्खियों पर है। यद्यपि इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा समुचित जांच और कार्यवाही की गई है परंतु विपक्षी दलों द्वारा घटना में त्वरित कार्यवाही ना होने और पुलिस द्वारा यथोचित कार्यवाही ना करने का मामला उठाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मामले में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर रामानुजगंज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने 7 सदस्य जांच कमेटी गठित कर वाड्रफनगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर यादव, जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष नीलम पटवा, रघुनाथ नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जायसवाल ,युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रामदेव जगते, वाड्रफनगर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललिता राजवाड़े, रघुनाथ नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बासमती धुर्वे को शामिल किया गया है। जांच समिति के सदस्यों से बिंदुवार जांच रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवस के भीतर आहूत की है।

Categorized in: