भाजपा नेत्री के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर बिगड़ा माहौल

भाजपा नेत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने कांग्रेसियों ने थाने में दिया धरना

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सजा सुनाये जाने व लोकसभा से सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध करते हुए शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के द्वारा स्थानीय पीडब्ल्यूडी तिराहा में चक्काजाम आंदोलन किया जा रहा था । उसी समय अचानक माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमा झपटी होने लगी जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन व वहां पर तैनात प्रशासन ने बीच-बचाव किया उसके बाद कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता थाना पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया । पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बात को सुना जा रहा था एसडीएम भी थाना पहुंचे हुए थे । मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सजा सुनाए जाने एवं लोकसभा से सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ द्वारा स्थानीय पीडब्ल्यूडी तिराहे में चक्का जाम आंदोलन किया जा रहा था । उसी दौरान कांग्रेस नेताओं की भाषण बाजी चल रही थी इसी दौरान भाजपा की महिला नेत्री रश्मि सोनकर वहां पर पहुंच गई और चक्का जाम कर रहे कांग्रेसी नेताओं के आंदोलन की वीडियोग्राफी करने लगी कांग्रेस के द्वारा भाजपा नेत्री रश्मि सोनकर को वीडियो नहीं बनाने के लिए मना किया गया उनके द्वारा कहा गया की वह भाजपा के कार्यक्रम में व्यवधान नहीं डालते इसलिए रश्मि सोनकर को कांग्रेस के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए । रश्मि सोनकर वीडियो बनाकर वहां से गई और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को बुला कर ले आई जिसके कारण पीडब्ल्यूडी तिराहे धरना स्थल में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई एक दूसरे के लगे पोस्टरों में कालिख फेंकने की वारदात की गई तथा जमकर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झूमा झप्पी हुई । सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासन से उपस्थित तहसीलदार ने किसी तरह मामले को शांत कराया । इसके पश्चात कांग्रेस के कार्यकर्ता थाना पहुंचकर भाजपा की महिला नेत्री रश्मि सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने में बैठ गए उसके पश्चात भाजपा के नेता भी थाना पहुंचे हुए थे । दोनों पक्षों की बात एसडीएम व पुलिस के द्वारा सुनी जा रही थी । जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता रश्मि सोनकर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे ।

Categorized in: