अंबिकापुर – सीतापुर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने अपनी पूरी दम झोंक दी है। साथ ही वोटरों लुभाने के लिए कई उपाय अपना रहे है। जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है सीतापुर विधानसभा में BJP और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों सहित 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। काँग्रेस की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर दर्जन भर कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने खाद्यमंत्री अमरजीत भगत व पत्नी कौशल्या भगत के नेतृत्व में 50 से ज़्यादा महिलाओं ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है ।

नगर पंचायत वार्ड क्र-10 में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस का दामन थामने वाली महिलाओं को अमरजीत भगत ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान अमरजीत भगत ने कहा कि काँग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं व महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है।काँग्रेस नारीशक्ति को हमेशा से बढ़ावा देती आई है।उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से काँग्रेस और मजबूत होगी मै आप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ ।

हम सब मिलकर कांग्रेस के हाथ को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेंगे।इस दौरान साधना सोनी कमलेश सोनी चंदन सोनी प्रेमशीला सोनी शारदा सोनी गुंजा सोनी कोमल सोनी लीला सोनी संगीता सोनी समेत काफा संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेस किया।इन्हें कांग्रेस प्रवेश कराने में एल्डरमैन बाबू सोनी ने महत्ती भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन नपं अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर ने किया।इस अवसर पर नपं उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता एल्डरमैन संदीप गुप्ता पार्षद मनीषा पणिकर फरजाना बानो मतलूब आलम भानु गुप्ता दिलेश तिग्गा समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Categorized in: