अंबिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार ने सोमवार को उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वामी आत्मानंद विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं का बीपी व शुगर लेवल जांच कराया। निरीक्षण के दौरान बीपीएम के कमरे में साफ-सफाई की कमी व अव्यवस्था होने पर उन्हें तत्काल शोकॉज नोटिस जारी किया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर ने प्रत्येक वार्डों की बारीकी से निरीक्षण किया। आइपीडी वार्ड में सुभनी पण्डो पिता रामधनी 18 वर्ष निवासी शंकरपुर मुरमीपारा दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में एडमिट हुई थी, कलेक्टर ने उसका हाल जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, आइपीडी, लेबर वार्ड, लैब का भी निरीक्षण किया। सीएचसी में मरीजों के सर्वसुविधा ईलाज हेतु कलेक्टर ने ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर खोलने के निर्देश डीपीएम को दिए। शाम की ओपीडी में डॉक्टरों के शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ सीएससी के बगल में बन रहे भवन का भी औचक निरीक्षण कर तेजी से कार्य में प्रगति लाने कहा गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पीएस सिसोदिया, बीएमओ एआर जयंत, बीईओ संजीव तिवारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


समाधान शिविर पहुंचे कलेक्टर, प्राशा के प्रधान पाठक को नोटिस जारी

कलेक्टर कुंदन कुमार ने सोमवार को लखनपुर और उदयपुर तहसील कार्यालय में चल रहे समाधान शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लखनपुर के समाधान शिविर में 10 वर्षीय सोनिया को शिविर में बनाए गए निवास प्रमाणपत्र तथा उदयपुर शिविर में आयुष्मान कार्ड, निवास प्रमाणपत्र व ऋण पुस्तिका हितग्राहियों का सौंपा। उदयपुर शिविर में अपर कलेक्टर के प्रतिवेदन पर प्राथमिक शाला रकेली के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और कहा कि यहांं मौजूद हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजना का लाभ मिले। बिजली, पानी, पेंशन, राशन तथा राजस्व संबंधी किसी भी समस्या के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़े। यह समाधान शिविर हर सोमवार को आयोजित होगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर को खाद की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने खाद की उपलब्धता की जानकारी सूचना पटल पर लगाने तथा किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


जनपद सीईओ के कार्यों से हुए नाराज
जनपद सीईओ उदयपुर पारस पैकरा के कार्यों में नाराजगी जाहिर करते हुए मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने  मनरेगा के तहत हर गांव में लोगों को काम दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामुदायिक शौचालय निर्माण के कार्य बंद होने पर जल्दी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Categorized in: