स्कूल में बच्चों की शत प्रतिशत से कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव द्वारा गुरुवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला  व प्राथमिक शाला परसगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । प्राथमिक शाला परसगढ़ी के छात्र उपस्थिति पंजी में 55 बच्चे दर्ज हैं लेकिन 15 बच्चे ही उपस्थित मिले । पूर्व माध्यमिक शाला परसगढ़ी में 42 बच्चे छात्र उपस्थिति पंजी में दर्ज हैं लेकिन 13 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित मिले । पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने शिक्षकों के ऊपर कड़ी नाराजगी व्यक्त की । कलेक्टर ने शिक्षकों को पलकों से संपर्क स्थापित कर शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर शत प्रतिशत बच्चे विद्यालय में उपस्थित हो सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने कक्षा तीसरी से लेकर आठवीं तक के बच्चे को उनकी पढ़ाई का स्तर परखने के लिए सवाल जवाब किए और एक निश्चित लक्ष्य बनाकर आगे की पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया । सभी बच्चों से उनके शब्द ज्ञान केरियर निर्माण के संबंध में अभी से तैयारी कराने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित कलेक्टर के द्वारा किया गया ।

Categorized in: