0 बोले-छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही कलाकृतियों को कला केंद्र में संजोकर रखने करें विशेष व्यवस्था 
सूरजपुर। मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय में बन रहे कलाकेंद्र समेत अरुणोदय कोचिंग सेंटर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, लाइब्रेरी, कन्या छात्रावास विश्रामपुर सीएचसी में बन रहे कोविड केयर सेंटर, ज्ञानोदय मूक बधिर छात्रावास, केनापारा पर्यटनस्थल, जयनगर धान खरीदी केंद्र व आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिपं सीईओ राहुल देव भी उनके साथ रहे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, पारंपरिक परंपरा, विभिन्न रीति रिवाज के विलुप्त हो रहे कलाकृतियों को संकलित कर रखने के लिए जिला मुख्यालय में बनाए जा रहे कला केंद्र पहुंचे कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विलुप्त हो रहे कलाकृतियों संकलित कर कला केंद्र में संजो कर रखने विशेष व्यवस्था बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे कला केंद्र में  पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवित रखने के लिए युवाओं को संगीत के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कला केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिसमें म्यूजिक, गीत रिकॉर्डिंग, क्लासेस तथा पेंटिंग कार्य भी सिखाया जाएगा। जिसमें रोजगार के साथ विभिन्न कलाओं को सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कला केंद्र में लाइटिंग व्यवस्था करने के लिए संबंधितों को  निर्देशित किया है।
0 छात्रों की सुविधा के दृष्टिगत करें गुणवत्तापूर्ण कार्य

 अरुणोदय कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रहे छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने अवलोकन करते हुए छात्रों की सुविधा के दृष्टिगत गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में बन रहे हॉल, गर्ल्स हॉस्टल, लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया तथा लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक रखने की व्यवस्था, फर्नीचर, बिजली आदि व्यवस्थित रख ने को कहा है। उन्होंने कोचिंग कर रहे छात्राओं के लिए बन रहे कन्या छात्रावास का अवलोकन कर बेड व्यवस्था, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर परिसर में हॉल के लिए गेट बनाने कहा। 
0 जर्जर पोषण पुनर्वास केन्द्र को मरम्मत करा बनाएं हिम्मत कार्यक्रम का दफ्तर
प्रशासन व पुलिस विभाग के हिम्मत आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे कलेक्टर व जिपं सीईओ ने चल रहे निर्माण कार्य, रंग-रोगन व सौदन्यीकरण कार्याे का जायजा लेते हुए  भवन के सामने स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र जो जर्जर हालत में है उसे मरम्मत कराकर हिम्मत कार्यक्रम का मुख्य आफिस बनाने एवं प्रशिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए साथ ही पास में स्थित पिलखा क्षीर मिल्क सेन्टर को अन्यत्र उचित स्थान पर स्थानान्तरित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। 
0 कलेक्टर ने जिला लाइब्रेरी एवं कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
 तिलसिवा में छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पर्याप्त मात्रा में बुक उपलब्ध कराने के साथ ही  शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए दूरस्थ क्षेत्र की छात्राओं को छात्रावास में रहकर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने कन्या छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। जहां की स्थिति जानने कलेक्टर पहुंचे और उन्होंने लाइब्रेरी के प्रत्येक आवश्यक सामग्री को अपडेट करने एवं पुस्तकों को लाइब्रेरी में व्यवस्थित रखने, छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी प्रतियोगी पत्रिकाएं रखने को कहा है। उन्होंने निर्माणाधीन कन्या छात्रावास में बेड व्यवस्था, कॉमन रूम, मनोरंजन कक्ष, पानी, लाइट व्यवस्था व्यवस्थित रखने व परिसर को  साफ सफाई कर रंग रोगन करने को कहा है। 
  विश्रामपुर कोविड केयर सेंटर में बेड व्यवस्थित रखने के निर्देश 
कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रोन के प्रसार नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बिश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए गए कोविड  केयर सेंटर का निरीक्षण कर कलेक्टर ने यहां  बेड व्यवस्था, टॉयलेट, पानी,  मेडिसिन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्थी के निर्देश दिए। ताकि  आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके। उन्होंने  बनाए जा रहे हैं मीटिंग हॉल, एक्स-रे रूम, स्टोर रूम का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता रखने को कहा है।
0 एसईसीएल से समन्वय कर व्यवस्था करें दुरुस्त 

 कलेक्टर ने बिश्रामपुर क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसईसीएल ग्राउंड हॉल में बनाए जा रहे बनाए जा रहे हैं कोविड  केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर को साफ सफाई करने, पानी व्यवस्था, कंसंट्रेटर, डॉक्टरों की व्यवस्था, मेडिसिन व्यवस्था एवं हॉल में एंट्री के द्वार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को नर्सिंग स्टाफ, सहित अन्य सुविधाएं एसईसीएल से समन्वय कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
 0 ज्ञानोदय मुक बधिर छात्रावास पहुंचे कलेक्टर
  कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण बचाव के लिए आपातकालीन परिस्थिति में उचित व्यवस्था हो सके उसके लिए उन्होंने विश्रामपुर स्थित ज्ञानोदय मुक बधिर छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्रावास संचालक को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए में आपातकालीन परिस्थिति में छात्रावास उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने छात्रावास में मेडिकल टीम की व्यवस्था, मेडिकल से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने बीएमओ को निर्देश दिए।
0 पर्यटन स्थल को भव्य व आकर्षक बनाने लाइट डिजाइन  एवं फव्वारा फाउंटेन की करें व्यवस्था

केनापारा पर्यटन स्थल में बहुउद्देशीय कार्य के लिए बन रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शेष बचे कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने केनापारा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने बच्चों के लिए खेल की व्यवस्था, वोटिंग सुविधाएं, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने, पर्यटन परिसर में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो उसके लिए पान दुकान, रेस्टोरेंट, खिलौने की दुकान, कपड़े की दुकान, सब्जी विक्रय की दुकान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कहा। जिससे जिससे समस्त गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्टील रेलिंग लगाने,  रोजगार मुहैया कराने विभिन्न विभागों के द्वारा बनाए जा रहे शेड के समीप मिट्टी की मजबूती के लिए केबीएन स्ट्रक्चर बनाकर मिट्टी के कटाव को रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने,  स्ट्रीट लाइट, सेल्फी जॉन, पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटर के स्थल निर्धारित स्थल पर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केनापारा पर्यटन स्थल को भव्य व आकर्षक बनाने लाइट डिजाइन की फोकस एवं फव्वारा फाउंटेन की व्यवस्था करने कहा।
 0 जयनगर धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखने हेतु जयनगर धान उपार्जन केंद्रों में की गई व्यवस्था का कलेक्टर ने निरीक्षण किया।  धान के बचाव के लिए तरपोलिन, कवर कैप को निरंतर निगरानी रखने सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को आकस्मिक वर्षा से बचाने के लिए तारपोलिन, कैप कवर से ढक कर सुरक्षित रखा गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समस्त धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरे डनेज एवं धान को ढकने पर्याप्त मात्रा में तारपोलिन व कैप कवर आदि की समुचित इंतजाम की गई है। पानी की निकासी के लिए नालिया भी बनाई गई है। समुचित व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षित भंडारित है। कलेक्टर डॉ सिंह जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी हेतु सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जो किसान धान विक्रय करना शेष रह गए हैं उनका सत्यापन करने तथा जो किसान धान विक्रय कर चुके हैं एवं धान विक्रय नहीं करना चाहते हैं उन्हें रकबा समर्पण करने के लिए का आग्रह किया है।
0 स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे कलेक्टर ने कहा स्कूल परिसर में बनाएं छत्तीसगढ़  व भारत का नक्शा 
जयनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बन रहे विभिन्न गतिविधियों के निर्माण कार्य का कलेक्टर ने जायजा लिया। उन्होंने शासन की मंशा अनुसार छात्रों के समुचित ज्ञान एवं व्यक्तित्व के विकास के लिए परिसर के दीवार में शिक्षाविद एवं महापुरुषों के चित्रांकन करने एवं वैज्ञानिकों के विचार अंकित करने के लिए कहा है तथा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं व्यक्तित्व के विकास के लिए खेल गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए परिसर में बॉस्केटबॉल कोट, बैडमिंटन कोट  खो-खो सहित अन्य खेल की गतिविधियां संचालित करने के लिए स्थल चयन करने, छत्तीसगढ़  व भारत का नक्शा स्कूल परिसर में बनाने तथा स्कूल में संस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए हॉल बनाने कहा। उन्होंने लाइब्रेरी, स्टाफ कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य कक्ष में लाइट व्यवस्था, पंखा, फर्नीचर की व्यवस्था व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

Categorized in: