सूरजपुर । कलेक्टर आरा ने जिले के प्रेमनगर विकासखंड की उभरती हुई एथलेटिक्स खिलाड़ी कुमारी सोनिका राजवाड़े का चयन अंडर 18 में नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लिए हुआ है, उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी मद से 25 हजार रुपए का आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान की। कलेक्टर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिला, राज्य व देश का नाम रोशन करने शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि कुमारी सोनिका राजवाड़े का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल जो की बिलासपुर में हुआ था, जिसमें राज्य से सिर्फ 4 एथलेटिक्स खिलाडिय़ों का ही अंतिम रूप से चयन हुआ, जिसमे सूरजपुर जिले की एकमात्र खिलाड़ी सोनिका राजवाड़े भी शामिल है। राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन 10 से 12 मार्च 2023 को उडुपी, कर्नाटक में होगा। राष्ट्रीय स्तर में विजेता खिलाड़ी पांचवा एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान में भाग लेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर लेखा प्रभारी लक्षणधारी सिंह, जिला संगठक संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: