रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही से पूरे नगरवासी जहां परेशान हुए वहीं फल व सब्जी व्यवसायी सहित जरूरी सामानों के दुकान जिन्हें 6 बजे सुबह से 10 बजे तक कलेक्टर के आदेश के बाद खोला जाना चाहिए था वह नहीं खुले क्योंकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा इस संबंध में लोगों को अवगत ही नहीं कराया गया जिसे जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों में भी स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार एवं शनिवार को नगर की सब्जी बाजार सहित सभी दुकानें पूर्णता बंद थी। नगर वासियों को आसरा था कि रविवार को दुकान खुलेगी तो सभी आवश्यक सामग्री हम क्रय करेंगे। परंतु इस बीच प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में रविवार को भी कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए रविवार को भी लाक डाउन करा दिया गया। जबकि रविवार के रात्रि 12 बजे से 2 फरवरी तक प्रशासन के द्वारा पूर्व से ही लॉकडाउन घोषित था। कलेक्टर श्याम धावडे के द्वारा लॉकडाउन के लिए जारी दिशानिर्देश में सब्जी बाजार सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 6:00 से 10:00 तक खोलने के लिए आदेशित किया गया है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता एवं बड़ी लापरवाही से आज नगर में सब्जी बाजार सहित अन्य आवश्यक सामग्री की दुकानें नहीं खुल सके जिससे पूरे नगर वासी परेशान रहे।

व्रत रखने वालों को हुई भारी असुविधा- बड़ी संख्या में लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं परंतु फल दुकान नहीं खुलने से फल नहीं ले पाए जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।

लाखों के सब्जी हुए खराब- 4 दिनों तक सब्जी बाजार नहीं खुलने से लाखों रुपए के सब्जी बर्बाद हो गए भिंडी, बैगन, नेनुआ,लौकी सहित अन्य प्रतिदिन निकलने वाला सब्जी बर्बाद हो गया जिससे बड़ी आर्थिक क्षति किसानों को हुई।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि इस बार  स्थानीय प्रशासन से चुक हुई है  परिणामस्वरूप सब्जी फल विक्रेता सहित आम नागरिक बहुत परेशान हुए।नपं अध्यक्ष  रमन अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम से चर्चा के बाद यह स्पष्ट हो गया कि फल एवं सब्जियों की दुकानें प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी । नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने प्रशासन से आग्रह किया है  किसी भी आदेश को लागू करने के पहले प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि उससे   नगरवासियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि आज जब सब्जी बाजार नहीं खुलने की जानकारी मिली तो तत्काल इस संबंध में विधायक बृहस्पत सिंह को अवगत कराया गया एवं कलेक्टर के आदेश का पालन कराए जाने अनुरोध स्थानीय प्रशासन से भी किया गया। ताकि निर्धारित समयावधि में आवश्यक सामग्री की दुकानें खुल सके।         

Categorized in: