सरगुजा/बतौली- सरगुजा जिले में इन दिनों गन्ने का कारोबार जोरो पर चल रहा है …जिले के किसानों के तैयार गन्ने की फसल को बिचौलियों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अन्य राज्यों में बेच जा रहा है ..जो मोटी कमाई का जरिया बना हुआ है .. ताजा मामला बतौली थाना क्षेत्र के टेडगा का है जहाँ गन्ने से भरे ट्रक क्रमांक WB23F4373 द्वारा कलकत्ता ले जा रहा था ,, जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने शुगर मिल के अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को दी … ट्रक के ड्राइवर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर के रहने वाले पाण्डेय द्वारा मुझे लुंड्रा थाना क्षेत्र के भलुआ मोड़ से गन्ना लोड करने को कहा गया था

जिसे कलकत्ता मंडी में बेचने ले जाया जा रहा है वही माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के सीसीडीओ प्रमोद कुमार चौहान की पहल के बाद बतौली थाना लाया गया,, वही बतौली थाने में अजय पटेल क्षेत्र सहायक और विकास लकड़ा चिट ब्वाय मौके पर मौजूद है.. बतौली थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही करने का कोई आदेश नही होने का हवाला देकर बिचौलियों को थाना बुलाकर सेटिंग कर ट्रक छोड़ने के फिराक में लगे है

दअरसल सूरजपुर जिले में स्थापित माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में खुला है.. जिसको लेकर सरगुजा संभाग के तीन जिले बलरामपुर सूरजपुर और सरगुजा में किसानों द्वारा किए गए गन्ने की फसल को अन्य राज्यों में बेचने की पाबंदी है जिसके बाद भी सरगुजा जिले में बिचौलियों के हौसले अधिकारी और कर्मचारी के सह पर इतने बुलंद हैं की धड़ल्ले से किसानों को प्रलोभन देकर आरक्षित क्षेत्र के गन्ने को कोलकाता जैसे राज्यों में बेचा जा रहा है…

वही शक्कर फैक्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी इन बिचौलियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं… थाना प्रभारी सहित तहसीलदार और एसडीएम को भी अवैध गन्ने से भरे ट्रक पर किन धाराओं के तहत कार्रवाई करना है ये तक मालूम नही है… फिलहाल गन्ने से भरे ट्रक को बतौली थाने के सामने खड़ा किया गया है.. अब देखना होगा कि ऐसे बिचौलियों पर कार्यवाही होती है या हमेशा की तरह ले देकर छोड़ दिया जाएगा

Categorized in: