ओडगी(लव दुबे)- सूरजपुर जिले के ओडगी मुख्यालय मे मुख्यमार्ग पर छोटे-बडे व्यापारियों के द्वारा सडक पर किये गये बेजा कब्जा पर बिना सूचना के एक पक्षीय प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया है, ओडगी साप्ताहिक बाजार के दिन एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत एवं तहसीलदार ओडगी अमित केरकट्टा के नेतृत्व मे बिना सूचना दिए सिधे छोटे व्यापारियों का शेड जेसीबी लगाकर हटा दिया गया। वही छोटे व्यापारियों एवं ग्रामवासीयो का आरोप है कि अधिकारीयों के द्वारा बिना पूर्व किसी सूचना दिये सिधे एक पक्षीय कार्यवाही किया गया है जो बडे व्यापारी और रसूखदारों लोग जो सडक पर कब्जा किये है उन लोगो पर कोई कार्यवाही नही किया गया है। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के एक पक्षीय कार्यवाही को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व धीरे-धीरे लोग सडक पर उतर गये और धरना-प्रदर्शन और नारे बाजी लगाते हुए सभी लोगो पर कार्यवाही की मांग करने लगे।
जहाँ एसडीएम भैयाथान एवं तहसीलदार ओडगी के द्वारा सिर्फ छोटे व्यापारियों का नुकसान किया गया वही रसूखदार लोगो पर कोई कार्यवाही नहीं करने से व्यापारियों और ग्रामवासीयो के द्वारा अधिकारीयो पर कांग्रेसी नेताओं के इसारे मे कार्यवाही को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाने लगे। इस दौरान संतोष सिंह, मोहन राजवाडे, कुलदीप राजवाडे, शशांक प्रताप सिंह, अंशू पाण्डेय, दिनेश राजवाडे, मनोज साहु, रामप्रसाद साहु, जाहिद खान, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, अली खान, मनीष प्रताप सिंह, दिलेश राजवाडे, महेश सिंह एवं भारी संख्या में ग्रामवासी व व्यापारी उपस्थित थे।

कोरोना काल मे कार्यवाही समझ से परे- जहाँ एक ओर खुद कोरोना महामारी के कारण सभी लोग दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे है और इस परिस्थिति में बिना किसी सूचना के एक पक्षीय कार्यवाही करना समझ से परे है वही जहाँ प्रशासन ने कार्यवाही की वही लोगों मे आक्रोश इतना कि कोरोना काल मे जमकर उडा सोसल डिस्टेंशीग की धज्जियां और अधिकारी देखते रहे नजारा इससे चर्चा का विषय बना रहा कि लगता है यह इस तरह से कार्यवाही कर कोरोना को न्योता देने प्रशासनिक अधिकारी आये थे?

एसडीएम ने दिया लिखित आश्वासन- ओडगी मुख्यालय मे बुधवार को हुए एक पक्षीय कार्यवाही के बाद धरने पर बैठे लोगों के द्वारा जब प्रशासन पर बिना सूचना दिए और रसूखदारों पर कार्यवाही नही करने का आरोप लगाने लगे इसके बाद एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत ने लिखित आश्वासन देते हुए 15 दिवस के अंदर सभी अवैध कब्जा हटाने और सभी पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने कहां कि हमे आपकी कार्यवाही से कोई तकलीफ नही है लेकिन सभी पर कार्यवाही नही हुआ तब हम उग्र आंदोलन को बाध्य होगे।

तहसीलदार ने किया दुर्व्यवहार- ओडगी तहसीलदार अमित केरकेट्टा के द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही करने पर पूछने पर लोगो से दुर्व्यवहार करने लगे जिससे लोगो ने धरना-प्रदर्शन मे तहसीलदार हटाने की भी मांग करने लगे जिसके द्वारा सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप भी ग्रामीणो ने लगाया है।

Categorized in: