अंबिकापुर। पिकअप में लोड टावर के कबाड़ को लखनपुर थाना पुलिस ने जब्त कर चालक को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस को 24 जनवरी को टाउन पेट्रोलिंग के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी 1635 में कबाड़ लदा है, जिसमें टावर का लोहा भी लोड है। पिकअप के अंबिकापुर की ओर जाने की सूचना पर लखनपुर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कौशिक स्टाफ के साथ रवाना हुए। उन्होंने पिकअप को रुकवाया तो उसमें कबाड़ सहित टावर का लोहा लोड था। हिरासत में लेकर आरोपित से पुलिस ने पूछताछ की तो पिकअप वाहन में लोड कबाड़ का कोई कागजात नहीं मिला। लोड कबाड़ को चेक करने पर पुराना लोहा, टीना का स्केप कटपीस, नट बोल्ट, छड़, साइकिल, एंगल आदि सामान करीब 10 क्विंटल तथा रोड में लगने वाला प्लेट मिला। आरोपित मो.रियाज पिता मोहम्मद सलामत अंसारी (45) निवासी घुटरापारा द्वारा कोई रसीद तथा परिवहन, खरीदी-बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर पिकअप सहित सामान को जब्त कर कब्जे में लिया है। आरोपित के विरुद्ध धारा 41 (1-4) जाफौ 379 कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरारेक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप कौशिक, सउनि अरुण गुप्ता, सउनि नवल किशोर दुबे, आरक्षक देवेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।

Categorized in: