अंबिकापुर. नगर निगम के जल कार्य विभाग के प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्र ने अमृत मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा किया। बैठक में अमृत मिशन के ठेकेदार तेजस कंपनी के अधिकारी, शासन से नियुक्त कंसल्टेंट के कर्मचारियों सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारियों से 24/7 जल आपूर्ति के टारगेट को पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों को सामने रखने को कहा। खुल कर आई बातो से यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया कि शासन से नियुक्त कंसलटेंट अपना कार्य ठीक से नहीं कर रहे। जहां 10 कर्मचारियों होने चाहिए वहां मात्र 4 कर्मी काम कर रहें है। इस वजह से कार्य की प्रगति धीमी है। इसी प्रकार नगर में नागरिकों से भी हाऊस कनेक्शन के मामले में सहयोग नहीं मिल रहा। बहुत से लोगों ने नये कनेक्शन ले लिया किन्तु पूरे डाकुमेंट नहीं दिया। फीस जमा नहीं किया। इसी तरह पुराने कनेक्शनों में भी बहुतायत में जल कार्ड लोग नहीं दिखते, जिससे सर्विस क्रमांक नहीं मिलने के कारण मीटर नहीं लग पा रहे। जब तक पूरी तरह से मीटर नहीं लग जाते तब तक 24/7 की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। ऐसी ही तमाम विसंगतियों के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा। सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुये जल प्रभारी ने उच्च स्तरीय प्रयास करने की बात कही।साथ ही निगम स्तर पर स्पष्ट निर्देश दिये कि अब एक .एक जोन पकड़ कर उसे पूरा करिये। यदि जो भी जल कार्ड दिखाने में जान बूझ कर कोताही करता है, तो उसका नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें। कुछ लोगों की वजह से हम पूरे शहर को इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित नहीं रख सकते। हमे 24/7 जल प्रदाय में छत्तीसगढ़ में प्रथम आना है। सभी कर्मचारी जो भी संसाधन है, उसी में जुट जाएं। किसी भी तरह की हिला हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये।

Categorized in: