रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी)- वन परीक्षेत्र रामानुजगंज के अंतर्गत ग्राम पिपरोल पुलिया के समीप मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब ओमनी वेन में लोड कर अवैध परिवहन कर रहे हैं 19 नग साल चिरान पकड़ा जिसकी कीमत दश हजार के करीब आंकी जा रही है। वही तस्करी में संलिप्त तीन तस्करों को भी धर दबोचा। वन विभाग के द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1 )क एवं छत्तीसगढ़ वन उपज अधिनियम 1969 की उपधारा 5(1), छत्तीसगढ़ कास्ट चिरान अधिनियम 1984 एवं वन अपराध के तहत कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब ओमनी वाहन क्रमांक cg 15 b 2251 में 21 नग साल चिरान लोड करके अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसकी सूचना वन अमले को लगी तो तत्काल वन अमला के द्वारा पिपरोल पुलिया के समीप वाहन को धर दबोचा। वही ओमनी के साथ तस्करी में संलिप्त छवि प्रसाद पिता रामप्रसाद उम्र 40 वर्ष, दिनेश कुमार पिता छवि प्रसाद उम्र 19 वर्ष विजय कुमार पिता लक्ष्मण कुमार सभी ग्राम कोटरकी थाना चलगली के निवासी को भी हिरासत में लिया जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में वनपाल श्याम बिहारी मिश्रा कृष्ण कुमार निषाद वनरक्षक प्रदीप कुजुर पुष्पा कुजुर राजनाथ सिंह देव प्रसाद अनेश्वर राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: