जनसम्पर्क विभाग के शिविर को ग्रामीणों से मिल रहा सकारात्मक प्रतिक्रिया

सूरजपुर – कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में जिला जनसम्पर्क कार्यालय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ओड़गी विकासखण्ड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन करने ग्रामीणों का तांता़ लगा रहा। ग्रामीणों ने कहा-हमर सरकार के काम-बुता हर फोटू मन मा दिखत हे पालदलोनी के गुलाब सिंह टेकाम, पंच हर छत्तीसगढ़िया मा कहिस ए फोटू परदसनी म हमर भूपेश कका के चार बच्छर के कामकाज अउ योजना मन के पता चलत हे। हमर जइसन लाचार अउ गरीब मनखे मन के सहारा बनके छत्तीसगढ़ सरकार ओ काम ल करत हे, जेन काम मन पहिली कभु नई होय रहिस। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार चार साल म सुग्घर-सुग्घर योजना बनाके जनता के भलई बर काम करत हे, जेकर फायदा जम्मो संगवारी मन ला मिलत हे।
ओड़गी साप्ताहिक बाजार में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा आसपास के जनकलाल देवांगन ग्राम धुर, सागर कुर्रे ग्राम गिरजापुर, चंद्रावती राजवाड़े ग्राम वेदमी, भोला यादव ग्राम चपदा, रामचरण राजवाड़े सहित विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों ने इसका अवलोकन कर प्रदेश सरकार के कामकाज और पिछले 4 साल की उपलब्धियों को करीब से देखा।
शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी के राज कपूर सिंह, रितेश राजवाड़े, प्रेमशंकर, पिंटू देवांगन कविता यादव, शीला सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शासन को समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे कि उसका काम आमजनता के समक्ष आसानी से पहुंच सके। छायाचित्र फोटो प्रदर्शनी में अवलोकन करने वाले में युवा, बच्चों, बुजुर्ग, गृहणी महिलाएं एवं जनप्रतिनिधियों को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल, न्याय का नया अध्याय, समृद्ध खेती खुशहाल किसान छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, सबके लिए स्वास्थ्य, किसान के चेहरे पर आत्म सम्मान वाली मुस्कान, युवाओं को नई सु

Categorized in: