कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का ये 21वां साल है। इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के लिए वो अब नई नहीं। मजेदार ये है कि गुरुवार को Cannes 2023 के रेड कार्पेट पर फ्रांस के एक फोटोग्राफर ने उर्वशी रौतेला को गलती से ऐश्वर्या समझ लिया। वहीं ऐश ने अपने लुक से सबको हैरान करके रख दिया। दरअसल ऐश्वर्या के गाउन में जो हुडी नजर आई है उसे लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट करते दिख रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बुधवार को ही Cannes 2023 में शामिल होने पहुंच गईं। ऐश्वर्या Indiana Jones And The Dial Of Destiny की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर गुरुवार की रात इस अंदाज में दिखीं, जिसे लेकर अब खूब जमकर चर्चा हो रही है।

रेड कार्पेट पर ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं
ऐश्वर्या पहले ही दिन रेड कार्पेट पर ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं और उनकी जमकर तारीफें भी हुईं। अब ये नया लुक सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या के गाउन से ही सिर तक अटैच्ड हुडी है और काफी लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा।

 

 

लोगों ने उड़ाया ऐश्वर्या की ड्रेस का मजाक
कुछ लोगों ने कहा है- इन्होंने किचन से उठाकर एल्युमिनियम फॉइल पहन लिया क्या? तो कुछ ने कहा है- ऐसा भंगार ड्रेस कभी देखा है क्या? हालांकि ऐश्वर्या के फैन्स इन्हें- क्वीन ऑफ कान बता रहे हैं। खैर, बता दें कि ऐश्वर्या राय़ बच्चन साल 2002 से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा हैं। ऐश्वर्या इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अपनी बेटी आराध्या को भी लेकर पहुंची हैं जो 11 साल की हो गई हैं।

 

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंच चुकी हैं रेड कार्पेट पर
बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलने वाला है। इस इवेंट के रेड कार्पेड पर अब तक सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता जैसी बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ नजर आ चुकी हैं।

Categorized in: