जगदलपुर । बस्तर जिले के भानपुरी हीरलाभाठा में एक शादी समारोह हुए एसिड अटैक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि एसिड अटैक दूल्हे की प्रेमिका ने की थी। बताया जा रहा है कि, दूल्हा और आरोपी महिला के बीच 7 सालों से संबंध था। बावजूद इसके दूल्हा किसी और युवती से शादी करने जा रहा था। इससे नाराज प्रेमिका ने शादी समारोह में पहुंचकर दूल्हे पर एसिड अटैक कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवती को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि 19 अप्रैल को बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में लाइट बंद के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक कर फरार हो गया था। हमले में 12 अन्य लोग समपत बघेल 32 वर्ष, टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष, तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष, गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष, मालती कश्यप 38 वर्ष चपका, मिटकी कश्यप 38 वर्ष, गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटे आमाबाल पताई पाराके निवासी घायल हैं।

Categorized in: