लखनपुर(दिनेश बारी)- लखनपुर विकासखंड के ग्राम तराजू जमगला चैनपुर पतरापारा के रेणुका नदी से अवैध रेत उत्खनन का परिवहन कर रहे 3 मिनी ट्रको पर एसडीएम ने कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया है।

गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश लगातार राजस्व अमला के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे वाहनों पर जब्त कार्रवाई की जा रही है इस तारतम्य एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में राजस्व अमला के द्वारा 13 व 14 अगस्त को रेणुका नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे 3 मिनी ट्रक पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया गया है कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे सहित राजस्व अमला की टीम मौजूद रही।

Categorized in: