लखनपुर(दिनेश बारी)- लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम केरजा मैं स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू वर्कर का कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है आज दिन बुधवार को सर्वे टीम पि सी आर जांच वाली टीम ग्राम में भेजा गया है वही अभी तक उक्त स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा कितने लोग संपर्क में हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है तथा अभी शिशु संरक्षण अभियान चलाया जा रहा जिसके तहत बच्चों को दवा पिलाई जा रही है जिसमें बीएमओ के जानकारी के अनुसार दस्तावेज के कार्य एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा किया गया है।

जिस तरह पूरे विश्व में करो ना covid-19 की महामारी जिस गति से देश में बढ़ रही है उसी गति से अपने क्षेत्र में भी आए दिन करो ना पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं उसी तारतम्य लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत बीते दिनों रूटीन चेकअप के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों का कोरोना पीसीआर जांच कराई गई थी जिसमें कुरजा उप स्वास्थ्य केंद्र के एमपीडब्ल्यू वर्कर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे स्वास्थ्य अमला सहित आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में काफी लोग उक्त एमपीडब्ल्यू वर्कर के संपर्क में आने की भी बात कही जा रही है साथ ही साथ विगत दिनों दिन सोमवार को गुम गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक रखी गई थी जिसमें उक्त एमपीडब्ल्यू वर्कर भी पहुंचा था वहीं बीते दिनों शिशु संरक्षण के इस अभियान में उप स्वास्थ्य केंद्र कुरजा में शिशु बालक बालिकाओं को दवाई पिलाई गई जिसमें एक स्टाफ नर्स और NM नर्स थी वही वही कार्ड भरने का काम एमपीडब्ल्यू वर्कर के द्वारा किया जा रहा था।

वही लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा से इस संबंध पर जानकारी बताई गई कि उक्त एमपीडब्ल्यू वर्कर के संपर्क में कितने लोग आए हैं उसके लिए सर्वे टीम भेजी गई है तथा पीसीआर जांच से दल भी क्षेत्र में पहुंचा हुआ है और जितने लोग भी उक्त एमपीडब्ल्यू के संपर्क में आए हुए हैं उनकी पीसीआर जांच कराया जाएगा।

डॉक्टर पीएस क्रिकेटर ने बताया कि खुद दिन सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र कोरज गए हुए थे परंतु वहां मौके पर एमपीडब्ल्यू वर्कर नहीं होना बताया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त एमपीडब्ल्यू वर्कर किस के संपर्क में आकर उसे कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

लखनपुर व्यापारी संघ के द्वारा जिस तरह क्षेत्र में करो ना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए व्यापारी संघ ने आह्वान किया है कि 2 दिन का संपूर्ण लाभ डाउन दिन शनिवार और रविवार को करने की मांग की गई है।

Categorized in: